Wednesday, March 19, 2025
Homeसूरतकेंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल का गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में...

केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल का गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में 4 साल का कार्यकाल पूरा

अहमदाबाद/सूरत। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और नवसारी के लोकप्रिय सांसद सीआर पाटिल के गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में चार साल का कार्यकाल पूरा करने पर मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट करके लिखा- कुशल संगठनकर्ता, कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, पेज कमेटी के प्रणेता, बूथ स्तर तक माइक्रो मैनेजमेंट द्वारा गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के गढ़ को मजबूत करने वाले केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में चार साल का कार्यकाल पूरा करने पर अभिनंदन।

पाटिल का 20 जुलाई, 2023 को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद पर तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्हें एक्सटेंशन दिया गया था। एक साल का एक्सटेंशन का कार्यकाल का भी पूरा हो गया। अब संभावना ये जताई जा रही है कि पाटिल निकाय चुनाव होने तक अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। हालांकि दिल्ली में 25 से 30 जुलाई तक भाजपा राष्ट्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक होने वाली, जिसमें गुजरात भाजपा अध्यक्ष पद पर निर्णय लिया जा सकता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments