Sunday, March 16, 2025
Homeराष्ट्रीयमाइक्रोसॉफ्ट में तकनीकी गडबड़ी से दुनियाभर मचा हड़कंप; एयरलाइंस, बैंकिंग और शेयर...

माइक्रोसॉफ्ट में तकनीकी गडबड़ी से दुनियाभर मचा हड़कंप; एयरलाइंस, बैंकिंग और शेयर मार्केट पर असर

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट में तकनीकी गड़बड़ी आने से दुनियाभर में हड़कंप मच गया है। मध्य अमेरिका, भारत और आस्ट्रेलिया समेत कई देशों में कम्प्युटर और लैपटॉप अचानक बंद हो गए। दोपहर 12 बजे कई कर्मचारियों ने शिकायत की कि उनके लैपटॉप और कंप्यूटर अपने आप बंद हो गए। जिसके चलते बैंक, स्टॉक एक्सचेंज, एयरलाइंस का कामकाज प्रभावित हुआ है। यात्री चेक-इन या चेक-आउट करने में असमर्थ हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और अमेरिका में 147 विमान सेवाएं रद्द कर दी गई हैं।
इस गड़बड़ी का असर भारत में व्यापक रूप से देखा जा रहा है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और गुरुग्राम में विभिन्न कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को अचानक अपने सिस्टम पर एक नीली स्क्रीन दिखाई देने लगी, जिसमें स्क्रीन पर एक संदेश लिखा हुआ था। इसमें कहा गया कि आपके सिस्टम को पुनः आरंभ करने की आवश्यकता है। नीली स्क्रीन त्रुटि, जिसे ब्लैक स्क्रीन त्रुटि या STOP कोड त्रुटि भी कहा जाता है, तब हो सकती है जब विंडोज में कोई गंभीर समस्या आई हो और अचानक काम करना बंद कर दे।

दुनिया की शीर्ष साइबर सुरक्षा प्लेटफॉर्म क्राउडस्ट्राइक में तकनीकी खराबी आ गई है, जिससे माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं बंद हो गई हैं। अमेरिका की आपातकालीन 911 सेवाएं विफल हो गई हैं। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस, बैंक, मीडिया आउटलेट, सार्वजनिक परिवहन बंद हो गए हैं। अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी में भी बैंकिंग, टेलीकॉम, मीडिया आउटलेट और एयरलाइन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयक ने कहा कि देश में कई कंपनियों की सेवाएं आज दोपहर बड़े पैमाने पर प्रभावित हुईं।


रिपोर्ट्स के मुताबिक गड़बड़ी के कारण अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में बैंकों और सरकारी कार्यालयों में कंप्यूटर और लैपटॉप भी बंद हो गए। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस गड़बड़ी को लेकर खूब पोस्ट किए हैं। एक पोस्ट में लिखा था कि, अचानक हमारे सिस्टम पर एक मैसेज फ्लैश हुआ। संदेश में कहा गया है कि ऐसा प्रतीत होता है कि विंडोज़ को ठीक से लोड नहीं किया जा सकता है। यदि आप चाहें, तो आप सिस्टम को रीस्टार्ट कर सकते हैं और पुनः प्रयास कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments