अहमदाबाद। गुजरात में चांदीपुर वायरस तेजी से फैल रहा है। अब तक 27 केस सामने आए हैं। चांदीपुरा वायरस से 14 की मौत हो चुकी है। साबरकांठा और अरावली में सबसे ज्यादा 4-4 केस पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने वायरस की गंभीरता को देखते हुए वीडियो काॅन्फ्रेंस के जरिए अधिकारियों को त्वरित रोकथाम करने की सूचना दी है। अब तक 47 हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। प्रदेश के 12 जिलों में चांदीपुरा वायरस के संदिग्ध केस दर्ज हुए हैं। अहमदाबाद शहर में भी दो केस पाए गए हैं।