कोलकाता। कोलकाता में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा- सबका साथ, सबका विकास नारा बंद करें। हमें अल्पसंख्यक मोर्च की भी जरूरत नहीं है। इसकी जगह अब कहिए- जो हमारे साथ, हम उसके साथ। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि- हम जीतेंगे, हम हिन्दुओं को बचाएंगे और संविधान को बचाएंगे। इसके बाद शुभेंदु अधिकारी ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए।
हाल ही में बंगाल उपचुनाव में हार के बाद शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया था कि हम इसलिए हारे हैं, क्योंकि ममता बनर्जी सरकार ने 50 लाख हिंदुओं को वोट नहीं देने दिया। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया(X) पर पुराने और मौजूदा चुनावी आंकड़े भी साझा किए। उपचुनाव में हार के बाद उन्होंने फिर से हिंदू-मुस्लिम मुद्दे पर ध्रुवीकरण करने की कोशिश की। दिलचस्प बात ये है कि सबका साथ, सबका विकास का नारा सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने दिया था।