सूरत। इच्छापोर की महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। परिवार के सदस्य उसे ऑटोरिक्शा में बिठाकर सिविल अस्पताल में लेकर आ रहे थे, तभी उसे जोर से प्रसव पीड़ा होने लगी। वह ऑटोरिक्शा से उतर पाने की स्थिति में नहीं थी। सिविल अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर के पास ऑटोरिक्शा खड़ी करके सिविल अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने महिला का प्रसव कराया। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। बच्चे को जन्म देने के बाद महिला को वार्ड में भर्ती कराया गया।