अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ है। पेंसिल्वेनिया के बटलर में रैली के दौरान गोलियां चलाई गई। ट्रंप मच पर भाषण दे रहे थे, तभी गोलियां चलने लगी। गोली ट्रंप की दाहिनी कनपटी को छूते हुए निकल गई। ट्रंप ने तुरंत अपने कान पर हाथ रखा और नीचे झुक गए। गोलीबारी के बाद ट्रंप को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट ने कवर कर लिया। ट्रंप के चेहरे पर खून लगा था। इसके बाद ट्रंप को अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सीक्रेट सर्विस ने दो हमलावरों को मार गिराया है।
गोलीबारी की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में ट्रंप के कान के पास से खून निकलता देखा जा सकता है। इस घटना के बाद ट्रंप खतरे से बाहर हैं। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर बयान जारी कर खुद को गोली लगने के बारे में बताया है।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली में फायरिंग, संदिग्ध हमलावर समेत दो की मौत
RELATED ARTICLES