Monday, March 17, 2025
Homeराष्ट्रीयविधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, 13 में से केवल दो...

विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, 13 में से केवल दो सीटें जीती

नई दिल्ली। लोकसभा के बाद 7 राज्यों में 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। इंडिया गठबंधन को 13 में से 10 सीटें मिली हैं। केंद्र की सत्ताधारी पार्टी को उपचुनाव में भारी नुकसान हुआ है। भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए को उपचुनाव में केवल दो सीटें मिली हैं। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई है।
मध्य प्रदेश में अमरवाड़ा, बिहार में रूपौली, पंजाब में जालंधर पश्चिम, पश्चिम बंगाल में राणाघाट दक्षिण, हिमाचल में रायगंज, बागदा, मणिकटला, हमीरपुर, देहरा और नालगढ़, उत्तराखंड में बद्रीनाथ, तमिलनाडु में मैंगलोर और विक्रवंडी में 10 जुलाई को मतदान हुआ था। इसमें कांग्रेस ने 4, टीएमसी ने 4, बीजेपी ने 2, आप, डीएमके और निर्दलीय ने 1-1 सीट जीती है।
अयोध्या में बाद एक और धर्मनगरी में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड में भाजपा की दोनों सीटों पर हार हुई है। यहां कांग्रेम उम्मीदवार की जीत हुई है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को अस्पष्ट जनादेश मिलने से विपक्ष को बल मिल गया है। वहीं, दूसरी ओर राहुल गांधी के आक्रामक रुख में आने से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। यह भी माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के नतीजों का असर विधानसभा उपचुनाव पर पड़ा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments