नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। उनकी पीठ में दर्द है, उन्हें न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती किया गया है। न्यूरो सर्जन डॉ. अमोल रहेजा की देखरेख में उनका ख्याल रखा जा रहा है। अस्पताल की ओर से अभी तक रक्षामंत्री के स्वास्थ्य को लेकर कोई बुलेटिन जारी नहीं हुआ है। राजनाथ सिंह या उनके परिवार की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का कल जन्मदिन था, जन्मदिन के अगले दिन ही अचानक तेज दर्द होने लगा। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया