Tuesday, March 18, 2025
Homeराष्ट्रीयपुरी की रथयात्र में बड़ा हादसा, बलभद्र की मूर्ति रथ से उतारते...

पुरी की रथयात्र में बड़ा हादसा, बलभद्र की मूर्ति रथ से उतारते समय श्रद्धालुओं पर गिरी, 8 घायल

भुवनेश्वर। ओडिशा के पुरी में चल रही भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां भगवान बलभद्र की मूर्ति को रथ से उतारते समय श्रद्धालुओं के गिरने की घटना सामने आई है। हादसे में आठ सेवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें से पांच गंभीर रूप से घायल हैं। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भगवान बलभद्र की मूर्ति गिरती नजर आ रही है।

जिलाधिकारी सिद्धार्थ शंकर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भगवान बलभद्र के रथ पर एक छोटी सी घटना घटी है, जिसमें आठ लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है। किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। भगवान बलभद्र पुनः रथ पर विराजमान हो गये। सभी सेवकों ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments