Tuesday, March 18, 2025
Homeराष्ट्रीयपीएम मोदी को मिला रूस का सर्वोच्च सम्मान, पुतिन ने गले लगाकर...

पीएम मोदी को मिला रूस का सर्वोच्च सम्मान, पुतिन ने गले लगाकर बधाई दी

मास्को। प्रधानमंत्री मोदी को रूस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ से सम्मानित किया है। वैश्विक नेता के तौर पर प्रधानमंत्री मोदी का रुतबा लगातार बढ़ता जा रहा है। कई देशों ने उन्हें विदेशी धरती पर अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया है। पिछले 10 सालों में करीब 15 देशों ने प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है। इसमें कई मुस्लिम देश भी शामिल हैं। अब रूस और भारत के द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति के लिए असाधारण कार्यों के लिए प्रधानमंत्री मोदी को “ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू एपोस्टल’ सम्मान दिया गया।

ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू एपोस्टल अवॉर्ड पुरस्कार ग्रहण करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि रूस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने के लिए मैं हृदय से राष्ट्रपति पुतिन का आभार व्यक्त करता हूं। यह सम्मान केवल मेरा सम्मान नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है। यह भारत और रूस की सदियों पुरानी गहरी मित्रता और आपसी विश्वास का सम्मान है।
इससे पहले क्रेमलिन में प्रधानमंत्री मोदी और व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई, जिसमें रूस-यूक्रेन युद्ध, भारत-रूस पेट्रोल-डीजल डील और आतंकवाद पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि युद्ध के मैदान में सुलह संभव नहीं है, शांति के लिए बातचीत जरूरी है। आतंकवाद सभी देशों के लिए खतरा है। इस बीच उन्होंने कोरोना काल में भारत और रूस के बीच हुई पेट्रोल-डीजल डील की भी तारीफ की। वहीं पुतिन ने कजान में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया है। शिखर सम्मेलन 22 से 24 अक्टूबर तक रूस में आयोजित होने वाला है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments