Wednesday, March 19, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयफ्रांस में भी तख्तापलट, मैक्रों की हार के संकेतों के बीच पेरिस...

फ्रांस में भी तख्तापलट, मैक्रों की हार के संकेतों के बीच पेरिस में भड़की हिंसा

पेरिस। फ्रांस में तख्तापलट के संकेत मिल रहे हैं। रविवार को संसदीय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान हुआ। चुनाव खत्म होने के बाद वोटों की गिनती शुरू हुई। शुरुआती रुझानों में मैक्रों की सत्ता छिनने के संकेत मिलते ही पूरे देश में हिंसा फैल गई। रूझानों में वामपंथी गठबंधन आगे निकल गया है।
एग्जिट पोल में वामपंथी गठबंधन को बहुमत मिलने से मैक्रों की पार्टी की चिंता बढ़ गई है। इस बीच पेरिस की सड़कों पर भारी हंगामा हुआ और प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़पें हुई। रविवार शाम को सड़कों पर आगजनी के दृश्य भी देखने को मिले। एग्जिट पोल में अप्रत्याशित रूप से वाम गठबंधन को सबसे अधिक सीटें जीतते हुए दिखाया गया है। जबकि मैक्रों की पार्टी दूसरे स्थान पर है। मजबूत मानी जाने वाली ली पेन की कट्टरपंथी दक्षिणपंथी पार्टी नेशनल रैली को तीसरा स्थान दिया गया है। जनमत सर्वेक्षणों में पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी बनने का अनुमान लगाया गया था लेकिन उसकी हालत खराब होती दिख रही है। किसी भी पार्टी या गठबंधन को बहुमत नहीं मिलने से फ्रांस में राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता की आशंका बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments