Tuesday, March 18, 2025
Homeराष्ट्रीयझारखंड में हेमंत सोरेन ने हासिल किया बहुमत, समर्थन में पड़े 45...

झारखंड में हेमंत सोरेन ने हासिल किया बहुमत, समर्थन में पड़े 45 वोट

रांची। हेमंत सोरेन ने एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री की शपथ ले ली है और आज विश्वास प्रस्ताव पेश करके फ्लोर टेस्ट में बहुमत भी हासिल कर लिया है। सरकार के पक्ष में 45 वोट पड़े। झारखंड विधानसभा में मौजूदा समय में 76 विधायक हैं। आज ही हेमंत सोरेन के कैबिनेट विस्तार होने की भी चर्चा है। राजभवन में मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। झारखंड में अगले कुछ ही महीनों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। चुनाव के चलते मंत्रि मंडल में कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया जा सकता है।
झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी के गठबंधन की सरकार है। माना जा रहा है कि जेएमएम के 6, कांग्रेस और आरजेडी से एक-एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि अभी तक मंत्रियों के नामों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
जेएमएम से बेबी देवी, हफिजुल हसन, दीपक बिरूवा, मिथिलेश ठाकुर, बंसत सोरेन और बैजनाथ राम को मंत्री बनाया जा सकता है। कांग्रेस के विधायक बन्ना गुप्ता, रामेश्वर उरांव, बादल, पत्रलेखा, इरफान अंसारी और आरजेडी से हत्यानंद भोक्ता का नाम चर्चा में है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments