Wednesday, March 19, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयऋषि सुनकर सत्ता से बाहर, लेबर पार्टी ने 14 साल बाद ऐतिहासिक...

ऋषि सुनकर सत्ता से बाहर, लेबर पार्टी ने 14 साल बाद ऐतिहासिक जीत हासिल की

लंदन। ब्रिटेन में 4 जुलाई को आम चुनाव हुए थे। आज 5 जुलाई को नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव नतीजों से सबसे बड़ा झटका भारतीय मूल के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को लगा है। लेबर पार्टी ने 14 साल बाद सबसे ज्यादा सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है। लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन को उसका भविष्य वापस मिल गया है। लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री होंगे। माैजूदा प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। इसके साथ ही उन्होंने कीर स्टार्मर को जीत की बधाई दी है।
ब्रिटेन में चुनाव नतीजे लगभग आ चुके हैं। जैसा कि अपेक्षित था, मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी ने ब्रिटिश आम चुनावों में भारी जीत हासिल की है। अब तक आए नतीजों में लेबर पार्टी ने 405 सीटें जीत ली हैं जबकि सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी अब तक सिर्फ 111 सीटें ही जीत पाई है। 650 में से 624 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments