पटना। बिहार में पुल टूटने का सिलसिला जारी है। आज एक और 35 साल पुराना पुल ढह गया है। 15 दिनों के अंदर बिहार में यह सातवां पुल ढहने की घटना है।
आज 3 जुलाई को महराजगंज के देवरिया गांव के पास गंडक नदी पर बना पुल ढह गया। इससे आसपास के गांवों का संपर्क टूट गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 10 दिन पहले ही एक पुल ढह गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार पुल की एक बार भी मरम्मत नहीं की गई, जिसके कारण पुल ढह गया।
स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि पिछला पुल ढहने का कारण भी मिट्टी का अत्यधिक कटाव था। यह पुल भी मिट्टी कटाव के कारण ढह गया है। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत स्थानीय अधिकारियों से की, लेकिन इसे हल्के में लिया गया। मौके पर देवरिया पंचायत के मुखिया और स्थानीय सीओ पहुंच गये हैं। इस पुल का निर्माण 1998 में तत्कालीन सांसद प्रभुनाथ सिंह ने 6 लाख रुपए की लागत से कराया था। इसके अलावा, 2004 में 10 लाख रुपए की लागत से धामी नदी पर एक और पुल का निर्माण किया गया था।