इस्लामाबाद। पाकिस्तान की जेल से भारत के माेस्ट वॉन्टेड आतंकवादी के फरार होने के बाद पाकिस्तान के सभी जेलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। एजेंसी के अनुसार यह घटना शुक्रवार को पुंछ की रावलकोट जेल में दोपहर 2:30 हुई। जिसमें 18 और कैदी भी जेल से भाग गए हैं। आतंकी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) की एक जेल में बंद था। खबरों के अनुसार रावलकोट जेल के एक कैदी ने जेल गार्ड पर पिस्तौल तान दी और उससे जेल की चाबी छीन ली और मुख्य गेट तोड़कर भाग गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भागे हुए 18 कैदियों में से छह को मौत की सजा सुनाई गई थी और तीन अन्य आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। भागने के दौरान एक अन्य कैदी को गोली मार दी गई। कैदी पांच साल की सजा काट रहा था। मृतक की पहचान खय्याम सईद के रूप में हुई है। मौत की सजा पाने वाले छह कैदी साकिब मजीद, उस्मान इकरार, शमीर आजम, अमीर अब्दुल्ला, फैसल हमीद और नजीर यासीन भाग गए हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि भागने वाले अन्य कैदियों में गाजी शहजाद भी शामिल था। सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि गाजी शहजाद एक प्रतिबंधित संगठन का सदस्य है और भारत का मोस्ट वांटेड है। माना जा रहा है कि वही जेल तोड़कर भागने का मास्टरमाइंड है। पुलिस टीम हर पहलू से घटना की जांच कर रही है।
पुलिस ने इलाके में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इस बीच अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। सैम टीवी के अनुसार, रावलकोट जेल के उपाधीक्षक सहित 7 अधिकारियों को हिरासत में लिया गया है और सुरक्षा उल्लंघन की जांच शुरू की गई है।
पाकिस्तान की जेल में बंद 18 कैदी फरार हो गए, इसमें से 6 को फांसी की सजा हुई थी
RELATED ARTICLES