Tuesday, March 18, 2025
Homeराष्ट्रीयमुख्य सचिव और डीजीपी घटनास्थल पर पहुंचे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल आएंगे

मुख्य सचिव और डीजीपी घटनास्थल पर पहुंचे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल आएंगे

हाथरस। हाथरस हादसे पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उनके उपचार की समुचित व्यवस्था करने, राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सरकार के दो मंत्री और मुख्य सचिव के साथ डीजीपी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सीएम के निर्देश पर हम यहां पहुंचे हैं और हालात पर नजर रख रहे हैं। अब तक 72 शवों की पहचान की जा चुकी है। मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50,000 की अनुग्रह राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आयोजकों ने कार्यक्रम की अनुमति के लिए आवेदन दिया था। जिसमें 80,000 लोगों की भीड़ जुटने का उल्लेख किया था। लेकिन कार्यक्रम में उम्मीद से ज्यादा लोग पहुंच गए। आयोजकों के खिलाफ कड़ी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने रिपोर्ट करने के लिए 24 घंटे का समय दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ प्रमुख सचिव प्रसाद भी मौजूद रहेंगे। मुख्य सचिव और डीजीपी हाथरस में ही रूके रहेंगे और कल मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
हाथरस जिला प्रशासन ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 05722227041 अथवा 0522227042 भी जारी किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments