Tuesday, March 18, 2025
Homeसूरतशहर से होकर बहने वाले नालों में पानी का बहाव तेज हुआ,...

शहर से होकर बहने वाले नालों में पानी का बहाव तेज हुआ, नगर निगम अलर्ट

सूरत। शहर के अलग-अलग इलाकों से होकर 5 नाले(खाड़ी) बहते हैं। सूरत शहर और ऊपरी क्षेत्रों में भारी बारिश होने से नालों में पानी का बहाव तेज हो गया है। नालों में जलस्तर बढ़ते ही नगर निगम अलर्ट हो गया है।
नगर निगम के फ्लड कंट्रोल बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार काकरा खाड़ी, भेदवाड़ खाड़ी, मीठी खाड़ी, भाठेना और सीमाडा खाड़ी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। काकरा खाड़ी का जलस्तर 6 मीटर(खतरे का निशान 8.48 मीटर), भेदवाड़ खाड़ी का जलस्तर 6.50 मीटर (खतरे का निशान 6.75 मीटर), मीठी खाड़ी का जलस्तर 7.85 मीटर (खतरे का निशान 9.35 मीटर), भाठेना खाड़ी का जलस्तर 6 मीटर (खतरे का निशान 8.25 मीटर) और सीमाडा खाड़ी का जलस्तर 3 मीटर (खतरे का निशान 4.50 मीटर) है।

तापी नदी पर बना वियर-कम-कोजवे पानी में डूबा

उकाई डैम के ऊपरी क्षेत्रों में भारी बारिश होने से तापी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। उकाई डैम का जलस्तर बढ़कर 306.11 फीट पर पहुंच गया है। तापी नदी का जलस्तर बढ़ने से वियर-कम-कोजवे पानी में डूब गया है। कोजवे का जलस्तर बढ़कर 6.70 मीटर पर पहुंच गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments