Tuesday, March 18, 2025
Homeअहमदाबादगांधीनगर में भारी बारिश से धंसी सड़क में कार फंस गई, लोगों...

गांधीनगर में भारी बारिश से धंसी सड़क में कार फंस गई, लोगों ने भाजपा का झंडा लगाकर विरोध जताया

गांधीनगर। प्रदेश की राजधानी गांधीनगर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से जगह-जगह सड़कें धंस गई हैं। सेक्टर-2 में धंसी सड़क में कार फंस गई। राजधानी में पहली बारिश में प्रशासन की पोल खुल गई। लोगों ने गड्‌ढे में भाजपा का झंडा लगाकर विरोध जताया है। लोग पूछ रहे हैं- गांधीनगर का ये हाल किसने किया? गांधीनगर में भारी बारिश से सड़क पर जगह-जगह गड्‌ढे हो गए हैं। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। अहमदाबाद में भी सड़क धंसने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। सोशल मीडिया (X) एक यूजर ने धंसी सड़क में कार फंसने का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है- राजधानी गांधीनगर में विकास गड्‌ढे में…

सड़क पर गड्‌ढा होने के बाद लोगों ने भाजपा का झंडा लगाकर विरोध जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments