इंदौर। इंदौर में एक सनसनीखेज मामला सामने अाया है। बेटे ने चाकू मारकर पिता की हत्या कर दी। बताया जाता है कि पिता के दूसरी शादी करने पर बेटा नाराज था। नई मां से भी उसका रोज झगड़ा होता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने बताया कि अमन सिंह ने अपने पिता कमल सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के पहले दूसरी शादी करने पर बाप-बेटे में झगड़ा हुआ था। इसके बाद अमन सिंह ने गुस्से में किचन में रखी चाकू अपने पिता के पेट में घोंप दी। कमल सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कमल की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। उसे दो बेटे और दो बेटियां हैं। चारों का विवाह हो चुका है। कमल अपने बड़े बेटे अमन के साथ ही रहता था। कमल ने एक साल पहले दूसरी शादी की थी। इससे बेटा अमन नाराज था। राजेन्द्र नगर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी अमन की खोजबीन शुरू कर दी है।