राजकोट। मेंदरडा के अमरगढ़ रोड पर कल शाम को घर के पास खेल रहे 3 साल के बच्चे काे तेंदुआ उठा ले गया। परिवारवालों ने खोजबीन शुरू की तो खेत के आसपास खून के निशान दिखाई दिए। इसके ग्रामीणों ने वन विभाग को घटना के बारे में बताया। वन विभाग ने जांच की तो बच्चे का क्षत-विक्षत शव जंगल में मिला। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुआ बच्चे को जंगल में ले जाकर खा लिया।
अमरगढ़ रोड पर मध्य प्रदेश के श्रमिक परिवार के साथ रहते और खेतों में काम करते हैं। इन्हीं में से एक प्रकाश जामर के तीन साल के बेटे रोहित को कल तेंदुआ उठा ले गया। बेट घर में न दिखाई देने पर प्रकाश और उसकी पत्नी ने खोजबीन शुरू की तो खेत के पास खून के निशान दिखाई दिए। इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बच्चे की तलाश शुरू की। जंगल में बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिला। तेंदुआ बच्चे के पेट और नीचे का हिस्सा खा गया था। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा रख दिया है। शुक्रवार को मेंदरडा में पांच जगहों पर और पिंजरे रखे गए। नरभक्षी तेंदुए से ग्रामीणों में भय का माहौल है।