सूरत। वीर नर्मद दक्षिण गुजरात यूनिवर्सिटी में कॉन्ट्रेक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। कॉन्ट्रेक्ट की अवधि 11 महीने से घटाकर 2-3 महीने करने पर कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। बुधवार काे महिला और पुरुष कर्मचारी कुलपति कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना है कि कॉन्ट्रेक्ट की अवधि 11 महीने करके उन्हें दोबारा काम पर रखा जाए। नर्मद यूनिवर्सिटी में 300 से अधिक कर्मचारी कॉन्ट्रेक्ट पर काम करते हैं। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले 17-18 साल से यहां नौकरी कर रहे हैं, इसके बावजूद उनके साथ इस प्रकार का बर्ताव किया जा रहा है। कर्मचारी 11 महीने के कॉन्ट्रेक्ट को रिन्यू करने की मांग कर रहे हैं।