राजकोट। एसटी डिपो के बाहर खड़े ऑटोचालकों की दादागिरी बढ़ गई है। एक ऑटोचालक ने एएसआई पर हमला करके हाथ की अंगुली तोड़ दी। इतना ही नहीं ऑटोचालक की पिटाई से एएसआई की आंख पर चोट लगी है। जीईबी पुलिस थाने के एएसआई किशोर भाणजी गुजराती (उम्र-58, निवासी-लक्ष्मीवाड़ी शेरी) पर ऑटोचालक समीर इस्माइल चानिया(दूधसागर रोड, हाउसिंग बोर्ड क्वार्टर) ने हमला कर दिया। हमले में एएसआई की अंगुली फ्रैक्चर हो गई। आंख में भी चोट आई है। एएसआई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसआई की शिकायत पर ए-डिवीजन ने केस दर्ज करके ऑटोचालक समीर को गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई किशोरभाई पत्नी के साथ अहमदाबाद में अपने बेटे से मिलने गए थे। रात में परिवहन निगम की बस में वापस अाए थे। उनका भांजा लेने के लिए बस स्टेशन आ रहा था। किशोरभाई हाथ में थैला लेकर पत्नी के साथ बस डिपो के पिछले हिस्से से बाहर निकल रहे थे, तभी आॅटोचालकों ने- कहां जाना है, कहां जाना है कहकर घेर लिया। इसमें ऑटोचालक समीर भी था। किशोरभाई ने ऑटो में जाने से इनकार कर दिया तो समीर झगड़ा करके हुए हमला कर दिया। एएसआई थैला लेकर जमीन पर गिर पड़े। इसी बीच ऑटोचालक उनकी पिटाई करने लगा। किशोरभाई के भांजे और आसपास के लोगों ने मामले काे शांत कराया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ए-डिवीजन पुलिस ने आॅटोचालक समीर को गिरफ्तार कर लिया है।