नई दिल्ली। आज संसद सत्र का दूसरा दिन है और सांसदों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम चल रहा है। कल लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होना है। लोकसभा अध्यक्ष के लिए पक्ष अौर विपक्ष में अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। देश के इतिहास में पहली बार लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होने जा रहा है। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने ओम बिरला को अपना उम्मीदवार बनाया है। उधर, विपक्ष ने के. सुरेश को मैदान में उतारा है। दोनों अपना-अपना नामांकन कर चुके हैं।
लोकसभा में संख्याबल की बात करें तो भाजपा 240 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी है। एनडीए के कुल सांसदों की संख्या 293 है। विपक्ष की बात करें तो कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया ब्लाॅक के पास 233 सांसद हैं। इसमें से कांग्रेस ने 99 सीटें जीती है, लेकिन उसके पास केवल 98 सीटें ही हैं। राहुल गांधी दो सीटों पर चुनाव लड़े थे और वायनाड से इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा 7 निर्दलीय और 16 अन्य भी चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। लोकसभा अध्यक्ष काे लेकर पक्ष-विपक्ष में सहमति बनाने की कोशिश की गई थी, पर सफल नहीं हाे पाई। अब नौबत चुनाव तक आ पहुंची है। इस बार सर्वसम्मति से लोकसभा अध्यक्ष चुनने की परंपरा खत्म हो जाएगी।