पटना। मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल से शादी करने के बाद बिहार की हिन्दु शिव भवानी सेना ने आक्रोश व्यक्त किया है। िहन्दु शिव भवानी सेना ने पटना में पोस्टर लगाकर दोनों की शादी का लव जेहाद बताया है, साथ ही धमकी देते हुए कहा है कि- सोनाक्षी सिन्हा को बिहार में घुसने नहीं देंगे।
पोस्टर में शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की तस्वीरें भी छपी हैं। इसमें लिखा गया है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी लव जेहाद को बढ़ावा दे रही है। पूरे देश को इस्लामीकरण करने की कोशिश है। शत्रुघ्न सिन्हा इस पर विचार करें, नहीं तो अपने बेटे लव और कुश, अपने घर का नाम रामायण बदल दें, इससे हिन्दु धर्म का अपमान हो रहा है।
बता दें, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल से परिवारवालों के सामने रविवार को शादी की थी। दोनोंे ने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में सिविल मैरेज किया। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई है।