अहमदाबाद। लंबे इंतजार के बाद मानसून गुजरात पहुंच गया है। पिछले तीन दिनों से प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश की 130 तहसीलों में बारिश होने की जानकारी मिली है। जूनागढ़ के मेदरडा में सबसे अधिक 4 इंच पानी गिरा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।
शनिवार को शाम 6 से रविवार को शाम 6 बजे तक सूरत में अच्छी बारिश हुई। रविवार को ओलपाड, चौर्यासी और सूरत शहर में आधा इंच बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में सूरत में दो इंच, ओलपाड में डेढ इंच, मांगरोल, मांेडवी, महुआ में 1 इंच बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में सूरत शहर और देहात में 167 मिमी यानी औसतन आधा इंच बारिश हुई है। मौसम की अब तक कुल 526 यानी 2.1 इंच बारिश हो चुकी है।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी है। 24 जून को नर्मदा, सूरत, डांग, तापी, भरूच, नवसारी, सौराष्ट, कच्छ में भारी बारिश होने का अनुमान है। अहमदाबाद, गांधीनगर, बनासकांठा, पाटण, वडोदरा, छोटा उदेपुर, राजकोट, जामनगर, द्वारका, बोटाद, कच्छ में भी बारिश हो सकती है। 25 जून को दाहोद, छोटा उदेपुर, उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ में भारी बारिश होने की संभावना है। 26 जून को बनासकांठा, साबरकांठा में बारिश हो सकती है।
रविवार को इन तहसीलों में बारिश हुई
तहसील | जिला | बारिश(इंच में) |
मेंदरडा | जूनागढ़ | 4.00 |
तलाला | गिर सोमनाथ | 2.50 |
जूनागढ़ | जूनागढ़ | 2.25 |
जूनागढ़ शहर | जूनागढ़ | 2.25 |
वंथली | जूनागढ़ | 2.25 |
बोटाद | बोटाद | 2.20 |
कालावड़ | जामनगर | 2.00 |
विसावदर | जूनागढ़ | 2.00 |
पालीताणा | भावनगर | 2.00 |
लोधिका | राजकोट | 1.75 |
सावरकुंडला | अमरेली | 1.75 |
टंकारा | मोरबी | 1.25 |
पडधरी | राजकोट | 1.25 |
माणिया हाटिना | जूनागढ़ | 1.25 |
चूडा | सुरेन्द्रनगर | 1.25 |