Tuesday, March 18, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस में आतंकी हमला, पादरी का सिर कलम किया, चर्च-सिनागॉग में गोलीबारी,...

रूस में आतंकी हमला, पादरी का सिर कलम किया, चर्च-सिनागॉग में गोलीबारी, 15 पुलिसकर्मी मारे गए

मास्को। रूस के दक्षिण प्रांत दागेस्तान में एक धर्मस्थल (सिनेगॉग), दो चर्च और एक पुलिस चाैकी पर घात लगाकर हमला करने की खबर सामने आई है। हमले में 15 पुलिसकर्मियों, एक पादरी की जान जा चुकी है। 25 से अधिक लोग घायल हैं। वहीं, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 7 हमलावरों को ढेर कर दिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही रूसी अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी। सिनेगॉग (यहूदी मंदिर) और चर्च डर्बेंट में स्थित हैं, जिसे उत्तरी काकेशस क्षेत्र में प्राचीन यहूदी समुदाय का गढ़ माना जाता है। पुलिस चौकी पर हमला करीब 125 किमी. दूर दागेस्तान की राजधानी मखचकाला में हुआ है।
दागेस्तान पब्लिक मॉनिटरिंग कमीशन के चेयरमैन शमील खदुलेव ने जानकारी देते हुए बताया कि पादरी निकोल की हत्या डर्बेंट के चर्च में की गई। उनका सिर कलम कर दिया गया। हमलावर गोलीबारी के बाद एक कार में सवार होकर भागने वाले थे, तभी उनमें से 7 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि अन्य लोग भाग निकले। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments