Monday, March 17, 2025
Homeसूरतसिविल अस्पताल में इलाज कराने आया कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार...

सिविल अस्पताल में इलाज कराने आया कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया

सूरत। सिविल अस्पताल में पेट दर्द का इलाज कराने आया कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। खटोदरा ने कैदी को टिफिन देने आए और भागने में मदद करने वाले दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने कैदी को भगाने वाले एक आरोपी फैजलखान(निवासी- डुंभाल टेनामेंट) को गिरफ्तार किया है।
लिंबायत का आरोपी शाहरूख चिकना लाजपोर सब जेल में सजा काट रहा था। उसके पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा तो पुलिस इलाज कराने सिविल अस्पताल लेकर आई थी। कैदी को सिविल अस्पताल के प्रिजनर वार्ड में भर्ती किया गया था। एएसआई विनु भरवाड, कांस्टेबल प्रदीप महेशभाई और लोक रक्षक भूराभाई, सुनीलभाई प्रिजनर वार्ड में ड्यूटी पर थे। इसी बीच दो अनजान व्यक्ति शाहरूख चिकना के लिए टिफिन लेकर आए। पुलिस कांस्टेबल प्रदीप ने टिफिन खोलकर उसे चेक किया, इसके बाद जैसे ही लाॅकअप खोलकर टिफिन देने अंदर गए, कैदी शाहरूख पुलिस काे धक्का देकर प्रिजनर वार्ड से भाग गया। इसी बीच टिफिन देने आए अनजान व्यक्तियों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। पुलिस ने कैदी और उसे भागने में मदद करने वाले दोनों अनजान व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments