Monday, March 17, 2025
Homeसूरतअंतरराष्ट्रीय योग दिवस: कैबिनेट मंत्री सीआर पाटिल ने चौक बाजार किले में...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: कैबिनेट मंत्री सीआर पाटिल ने चौक बाजार किले में योग किया

सूरत। नगर निगम की ओर से चौक बाजार के किले में योग दिवस का आयोजन किया गया था। जिसमें कैबिनेट मंत्री सीआर पाटिल विशेष रूप से मौजूद रहे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर निगम के सभी स्कूलों, विभिन्न परियोजनाओं और परिसरों में योग दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें नगरसेवकों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
कैबिनेट मंत्री सीआर पाटिल ने सोशल मीडिया(X) पर पोस्ट करके लिखा है- आज विश्व योग दिवस के शुभ अवसर पर सूरत के ऐतिहासिक चौक किले में आयोजित भव्य योग कार्यक्रम में भाग लिया।
योग हमारे जीवन को तनावमुक्त, स्वस्थ और आनंदमय बनाने का अद्वितीय साधन है।आइए, अपने जीवन को स्वस्थ, खुशहाल और सामंजस्यपूर्ण बनाने के इस पवित्र पथ पर आगे बढ़ें और अपने साथ-साथ समाज में भी सकारात्मक बदलाव लाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments