Tuesday, March 18, 2025
Homeप्रादेशिकबिहार में उद्घाटन से पहले ही भरभराकर गिरा बकरा नदी पर बना...

बिहार में उद्घाटन से पहले ही भरभराकर गिरा बकरा नदी पर बना पुल, पानी में बह गए 12 करोड़

अररिया। बिहार के अररिया जिले में बकरा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया। कुरुक्षेत्र और सिकटी को जोड़ने के लिए बकरा नदी पर पुल बन रहा था। इसका निर्माण 12 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा था। निर्माणाधीन पुल की लंबाई 182 मीटर है और इसे साल 2021 में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण योजना के तहत शुरू किया गया था।
पिछले 13 साल में तीसरी बार बकरा नदी पर पुल बनाया जा रहा था। बकरा नदी की धारा लगातार बदलने के कारण पुल के निर्माण में कई बाधाएं आ रही हैं। दो बार बना पुल बेकार हो गया और इसे तीसरी बार बनाया जा रहा था। 2021 में पुल का निर्माण कार्य शुरू होते ही बकरा नदी की धारा दो बार दिशा बदल चुकी है। मंगलवार को पुल के दो से तीन पिलर नदी में धंस गए और पुल भरभराकर गिर गया। पुल का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ है। स्थानीय विधायक विजय कुमार मंडल ने इसे भ्रष्टाचार की भेंट बताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments