Wednesday, March 19, 2025
Homeराष्ट्रीयराहुल गांधी रायबरेली से बने रहेंगे सांसद, वायनाड सीट पर प्रियंका गांधी...

राहुल गांधी रायबरेली से बने रहेंगे सांसद, वायनाड सीट पर प्रियंका गांधी लड़ेंगी उपचुनाव

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया है। वह
रायबरेली सीट से सांसद बने रहेंगे। बताया जा रहा है कि वायनाड सीट से राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा उपचुनाव लडेंगे। राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली सीट से चुनाव लड़ा था। दोनों सीटों पर उनकी जीत हुई है। नियमानुसार लोकसभा के नजीते आने के 14 दिन के भीतर एक सीट छोड़नी होती है। 4 जून को चुनाव के नतीजे आए थे और 18 जून तक एक सीट छोड़ने की डेडलाइन थी।
सोमवार को कांग्रेस नेताओं की पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के घर बैठक हुई, जिसमें संसदीय समिति की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल मौजूद रहे। मीटिंग में तय हुआ कि राहुल गांधी रायबरेली से सांसद बने रहेंगे और प्रियंका गांधी वायनाड से उपचुनाव लड़कर राजनीति में प्रवेश करेंगी। मीटिंग के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की।
इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा िक वायनाड का प्रतिनिधित्व करने को लेकर मुझे काबिल समझने के लिए मैं खुश हूं। मैं वायनाड मेंे राहुल गांधी की अनुपस्थिति महसूस नहीं होने दूंगी। मैं कड़ी मेहनत करूंगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरा भी रायबरेली और अमेठी से बहुत पुराना रिश्ता है। इस रिश्ते को तोड़ा नहीं जा सकता। हम दोनों रायबरेली और वायनाड के लिए हमेशा खड़े रहेंगे।
बता दें, 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी रायबरेली सीट से 3 लाख 90 हजार वोटों के मार्जिन से जीते हैं। उन्हें कुल 6 लाख 87 हजार 649 वोट मिले। वहीं, केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी ने 59.69% वोटों से जीत हासिल की। उन्हें कुल 6 लाख 47 हजार 445 वोट मिल हैं। वायनाड में जीत का मार्जिन 3 लाख 64 हजार 422 वोट था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments