Tuesday, March 18, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयसउदी अरब में गर्मी से हज यात्री परेशान, लू से जॉर्डन के...

सउदी अरब में गर्मी से हज यात्री परेशान, लू से जॉर्डन के 19 जायरीनों की मौत

रियाद। भीषण गर्मी से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। सउदी अरब में गर्मी से हज यात्री परेशान हो गए हैं। हज करने गए जॉर्डन के 14 जायरीनों की लू लगने से मौत हो गई। जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके बताया कि 14 जायरीनों की मौत हो गई, जबकि हज यात्रा करने गए 17 जायरीन लापता हो गए हैं। इसके अलावा ईरानी रेड क्रिसेंट ने भी पांच ईरानी हज यात्रियों की मौत होने की पुष्टि की है।
सोमवार को मक्का का तापमान 45 डिग्री के आसपास रहा। सउदी अरब के अधिकारियों ने गर्मी से जायरीनों की मौत की कोई पुष्टि नहीं की है। भयंकर गर्मी के बीच दुनियाभर से 18 लाख से अधिक लोग मक्का में हज करने पहुंचे हुए हैं।
हज यात्रा बुधवार को सम्पन्न होगी। कोरोना से पहले साल 2019 में 24 लाख लोग हज यात्रा करने मक्का गए थे। सउदी अरब के स्वास्थ्य विभाग की ओर से हज यात्रियों को गर्मी से बचने के लिए लगातार पानी पीने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments