Tuesday, March 18, 2025
HomeअहमदाबादGIDC पर गरमाई सियासत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल के आरोपों पर...

GIDC पर गरमाई सियासत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल के आरोपों पर भाजपा नेता ऋषिकेश ने किया पलटवार

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद कांग्रेस एक्शन मोड में है। कांग्रेस के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है और राज्य में जीआईडीसी में घोटाला होने की बात कही है। कांग्रेस नेता गोहिल ने हाल ही में प्रदेश में जीआईडीसी में प्लॉट आवंटन के मामले में भाजपा सरकार पर घोटाले का आरोप लगाया है। भाजपा ने पलटवार करते हुए आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
राज्य सरकार के प्रवक्ता और स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेष पटेल ने जीआईडीसी भूखंड आवंटन के बारे में कहा कि सरकार आवेदन मंगाकर भूखंडों का आवंटन करती है। पूरी पारदर्शिता के साथ भूखंडों की नीलामी की जाती है। इस पूरी प्रक्रिया में एक समिति गठित करके नीलामी के माध्यम से भूखंडों का आवंटन किया जाता है।
भाजपा नेता ऋषिकेश पटेल ने सोमवार को सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस करके प्रदेश में जीआईडीसी भूखंड आवंटन को लेकर चल रहे विवाद पर सवालों के जवाब दिए। भाजपा नेता ऋषिकेष पटेल ने कहा कि कांग्रेस साबित करे कि उद्योगों के लिए नीति यूपीए सरकार की थी। पटेल ने कहा कि भाजपा यानी भरोसे की सरकार है। कांग्रेस के शासनकाल में भूखंडों की नीलामी का नतीजा नहीं निकलता था
ऋषिकेष पटेल ने कहा कि भाजपा को जनता से दूर करने के लिए कांग्रेस झूठे आरोप लगा रही है, चुनाव में हार से कांग्रेस में निराशा फैली हुई है। यह कांग्रेस की विकास में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश है। ऋषिकेश पटेल ने कहा कि कांग्रेस तथ्यों की जांच किए बगैर गलत आरोप लगा रही है। जीआईडीसी भूखंड आवंटन में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। एक भी प्लॉट गलत तरीके से नहीं बेचा गया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने लगाए थे ये आरोप
गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने अहमदाबाद के राजीव भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि राज्य के जीआईडीसी ने अरबों का भ्रष्टाचार हुआ है। गोहिल ने आरोप लगाया था कि जीआईडीसी के पहले चरण में 3 अरब 50 करोड़ और दूसरे चरण में 12 अरब 20 करोड़ का भ्रष्टाचार हुअा है। इसके दस्तावेजी सबूत भी मौजूद हैं। शक्तिसिंह गोहिल ने भाजपा के चुनावी नारे पर निशाना साधते हुए कहा कि भरोसे की भाजपा अब भ्रष्टाचार की भाजपा बन गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments