वाशिंगटन। अमेरिका में अक्सर गोलीबारी की घटनाएं होती रहती हैं। अब एक वाटर पार्क में अंधाधुंध फायरिंग करने की घटना सामने आई है। अमेरिका के मिशिगन राज्य के सबसे बड़े शहर डेट्रोइट के नजदीक वाटरपार्क में हुई फायरिंग में दो बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की घटना रोएस्टर हिल्स के चिल्ड्रन वाटर पार्क में हुई है। ओकलैंड काउंटी के शेरिफ माइकल बुचर्ड ने बताया कि फायरिंग करने के बाद हमलावर नजदीक के एक घर में छिप गया था। माैके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घर को घेर लिया। घर में घुसने पर एक संदिग्ध व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया। फायरिंग में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आॅकलैंड काउंटी के शेरिफ माइकल बुचर्ड ने बताया कि आरोपी शनिवार शाम को करीबन 5 बजे मिशिन के रोचेस्टर हिल्स में ब्रुकलैंड प्लाजा स्प्लैश पेड पार्क पहुंचा था। उसने गाड़ी से नीचे उतरते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर ने 9 एमएम के सेमी ऑटोमैटिक ग्लॉक से 25 राउंड फायरिंग की थी। पुलिस ने घटनास्थल से बंदूक बरामद की है।
अमेरिका में अंधाधुंध फायरिंग, वाटर पार्क में मचाया आतंक, 10 लोग घायल
RELATED ARTICLES