Tuesday, March 18, 2025
Homeराष्ट्रीयAAP का बड़ा आरोप, जलमंत्री आतिशी ने कहा- दिल्ली में पाइपलाइन काटने...

AAP का बड़ा आरोप, जलमंत्री आतिशी ने कहा- दिल्ली में पाइपलाइन काटने की साजिश हो रही है

नई दिल्ली। दिल्ली में जलसंकट पर सियासी घमासान मचा हुआ है। दिल्ली की जलमंत्री अातिशी ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में पाइपलाइन काटने की साजिश हो रही है। आतिशी ने दिल्ली पुलिस से मुख्य पाइपलाइन पर की सुरक्षा की मांग की है। आतिशी ने यहां तक कहा कि कल दिल्ली में पाइपलाइन के 6 बोल्ट काट दिए गए थे। इस वजह से साउथ दिल्ली में 25 फीसदी पानी की कमी हुई है।

दिल्ली में जलसंकट के बीच जलमंत्री आतिशी ने शनिवार को अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई थी। उन्होंने जरूरत के अनुसार टैंकरों की संख्या और बढ़ाने की सूचना दी है।

कांग्रेस के बाद भाजपा ने आप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

दिल्ली में जलसंकट को लेकर शनिवार को कांग्रेस ने मटका फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया था। रविवार को भाजपा के कार्यकर्ता आम आदमी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, बांसुरी स्वराज, रामवीर सिंह िबधूडी, कमलजी सेहरावत और योगेन्द्र चंदोलिया अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments