Sunday, March 16, 2025
Homeसूरतकैबिनेट मंत्री बनने के बाद सूरत आए सीआर पाटिल ने कहा- गुजरात...

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद सूरत आए सीआर पाटिल ने कहा- गुजरात में एक सीट हारने की जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं

सूरत। कैबिनेट मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि गुजरात में एक सीट हारने की जिम्मेदारी मैं स्वीकार करता हूं। पाटिल कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने के बाद शुक्रवार को सूरत में आयोजित आभार कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। पाटिल ने कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं, विधायकों, पार्षदों और भाजना नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि गुजरात विधानसभा में 161 सीटें और लोकसभा चुनाव में सूरत सीट पर भाजपा उम्मीदवार का निर्विरोध चुना जाना ये भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकात है। भाजपा गुजरात में हर साल रिकॉर्ड बनाती है। पाटिल ने कहा कि 2019 के लोकसभा और 2022 के विधानसभा चुनाव की तुलना में 2024 के चुनाव में भाजपा को अधिक वोट मिले हैं। लोकसभा चुनाव में अब तक भाजपा का कोई भी उम्मीदवार निर्विरोध नहीं चुना गया था। सूरत में भाजपा उम्मीदवार का निर्विरोध चुना जाना भी एक रिकॉर्ड है।
पाटिल ने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। मुझे जलशक्ति मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है, इसके लिए मैं प्रधानमंत्री का आभार मानता हूं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments