बनासकांठा। आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस पर बनासकांठा जिले में नडाबेट बॉर्डर पर राज्य स्तरीय योग दिवस मनाया जाएगा। प्रशासन द्वारा योग दिवस मनाने की तैयारियों जोरों से चल रही हैं। कलेक्टर, एसपी समेत अधिकारियों ने दौरा करके स्थल का निरीक्षण किया। यहां पानी, पार्किंग समेत सभी सुविधाएं की जा रही हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में योग दिवस अलग-अलग तरीके से मनाया जाएगा। अमरेली जिले में योग दिवस को महिला सशक्तिकरण के रुप में मनाया जाएगा। 16 से 20 जून तक जिले में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। गिर सोमनाथ जिले में योग दिवस के साथ-साथ पौधरोपण भी किया जाएगा।