Tuesday, March 18, 2025
Homeराजकोटजामनगर में मानसून ब्रेक के दौरान बंदरगाह के पास समुद्र में मछली...

जामनगर में मानसून ब्रेक के दौरान बंदरगाह के पास समुद्र में मछली पकड़ने गए दो मछुआरे पकड़े गए

जामनगर। बेडी बंदरगाह पर मानसून ब्रेक चल रहा है। इस दौरान समुद्र में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है। जामनगर के दाे मछुआरे मानसून ब्रेक के दौरान समुद्र में मछली पकड़ने गए थे। पुलिस ने दोनों मछुआरों को गिरफ्तार कर अागे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जामनगर में बेडी के पास मस्जिद पीर चौक के पास रहने वाले सिद्दीक कासम सचडा और आजम चौक में रहने वाले सिद्दीक आमद कुरैसी नाव लेकर समुद्र में मछली पकड़ने गए थे। यह मानसून के आने का समय है। समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरे उठ रही हैं। प्रशासन द्वारा मानसून को ध्यान में रखते हुए समुद्र में जाने और मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद दो मछुआरे नाव लेकर बंदरगाह के नजदीक समुद्र में मछली पकड़ने गए थे। मरीन पुलिस थाने के सब इंस्पेक्ट और उनकी टीम ने दोनों मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ दि गुजरात मत्स्य उद्योग कानून 2003 की धारा 21(1) और आईपीसी की धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments