Tuesday, March 18, 2025
Homeप्रादेशिकमुंबई में महिला ने ऑनलाइन आइसक्रीम मंगाई थी, कोन में निकली इंसान...

मुंबई में महिला ने ऑनलाइन आइसक्रीम मंगाई थी, कोन में निकली इंसान की कटी उंगुली

मुंबई। यहां के मलाड इलाके से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। महिला ने आॅनलाइन आइसक्रीम मंगवाई थी। डिलीवरीमैन पार्सल देकर चला गया। महिला ने पार्सल खोला तो उसमें से इंसान की कटी उंगुली निकली। महिला ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि आइसक्रीन के कोन में इंसान की उंगुली पाई गई है। पुलिस कटी उंगुली को जांच के लिए एफएसएल में भेज दिया है।
27 साल की ओरलेम ब्रेंडन सेराओ पेशे से डाॅक्टर हैं। ओरलेम की बहन ने आइसक्रीम ऑर्डर किया था। ओरलेम ने बटर स्काॅच आइसक्रीम का आधा हिस्सा खा लिया तो उन्हें कुछ गड़बड़ लगने लगी। जब कोन को करीब से देखा तो उसमें इंसान की उंगली थी। मलाड पुलिस ने यम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही उस जगह की तलाशी ली जाएगी, जहां आइसक्रीम का निर्माण और पैकिंग होती है। ऑनलाइन ऑर्डर में अब तक छिपकड़ी, कीड़े-मकोड़े ही आते थे, अब इंसानी अंग की भी मिलने लगे हैं। लोगाें को खाने का सामान ऑनलाइन मंगवाने से परहेज करना चाहिए।

आइसक्रीम में इंसानी अंग मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments