Wednesday, March 19, 2025
Homeसूरतनवसारी के सांसद सीआर पाटिल ने जलशक्ति मंत्रालय का कार्यभार संभाला

नवसारी के सांसद सीआर पाटिल ने जलशक्ति मंत्रालय का कार्यभार संभाला

नई दिल्ली/सूरत। नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सोमवार शाम को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया। नवसारी के सांसद सीआर पाटिल को जलशक्ति मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। पाटिल ने मंगलवार को जलशक्ति मंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभाला।
पाटिल ने साेशल मीडिया (X) पर लिखा है- आज जलशक्ति मंत्रालय का चार्ज लेने के बाद मैं कृतज्ञता का अनुभव कर रहा हूं और मुझ पर विश्वास करके यह जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करता हूं।

सीआर पाटिल 35 साल के राजनीतिक सफर में पहली बार केंद्र में मंत्री बने हैं। 20 साल बाद सूरत को कैबिनेट में स्थान मिला है। इससे पहले सूरत के सांसद काशीराम राणा (1998-2004) केंद्र सरकार में कपड़ा मंत्री रहे।
2009 में नवसारी संसदीय क्षेत्र का गठन होने के बाद भाजपा ने पहली बार सीआर पाटिल को यहां से मैदान में उतारा था। पाटिल ने पहले चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज उम्मीदवार धनसुख राजपूत को 1.25 लाख वोटों से हराया था। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मकसूद मिर्जा को 5.58 लाख, 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार धर्मेश पटेल को 6.89 लाख वोटों से हराकर देश में सबसे बड़ी लीड से चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बनाया था। 2024 के लोकसभा चुनाव में पाटिल ने कांग्रेस उम्मीदवार नैषध देसाई को 7.73 लाख वोटों से हराया है। पाटिल 2020 से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पद पर हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments