Tuesday, March 18, 2025
Homeमनोरंजनकन्नड फिल्म अभिनेता दर्शन थुनुदीपा गिरफ्तार, युवक की हत्या का आरोप

कन्नड फिल्म अभिनेता दर्शन थुनुदीपा गिरफ्तार, युवक की हत्या का आरोप

बेंगलुरू। पुलिस ने हत्या के आरोप में कन्नड फिल्म के मशहूर अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में कुल 9 लोगों को गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने बताया कि चितादुर्ग के रेणुकास्वामी नामक युवक की हत्या के मामले में यह गिरफ्तारी की गई है। रेणुकास्वामी का शव रविवार को कामाक्षीपाल्या के पास एक नाले में मिला था। कुत्ते नाले से शव को बाहर निकालकर नोंच रहे थे। वहां से गुजरने वालों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया था।
पुलिस ने बताया कि एक आरोपी ने दर्शन का नाम लिया है और आरोप है कि दर्शन लगातार आरोपियों के संपर्क में थे। मृतक पर आरोप था कि उसने अभिनेत्री पवित्रा गोडा के सोशल मीडिया अकाउंट पर अश्लील मैसेज भेजा था। पवित्रा गौडा दर्शन की दोस्त है। दर्शन कन्नड़ सिनेमा के ए-लिस्टर्स अभिनेताओं में से हैं। वह एक निर्माता और वितरक भी हैं। उन्होंने मैजेस्टिक, ध्रुव, लंकेश पत्रिके, धर्म, दर्शन, जोथे जोथिल, सारथी, मिस्टर अय्यावर्त, क्रांति और कटेरा जैसी हिट फिल्में दी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments