यमन में अदन के पास नाव पलटने से हार्न ऑफ अफ्रीका से आ रहे 38 प्रवासियों की मौत हो गई। हादसे में 100 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय तैराकों और मछुआरों ने करीबन 78 लोगोंे की जान बचा ली है। घटना 10 जून की है।
रुदुम जिले के निदेशक हादी अल खुरमा ने बताया कि नाव अदन के पूर्व में शबवा गवर्नरेट के तट पर पहुंचने से पहले ही डूब गई। हादी अल खुरमा ने बताया कि लापता लोगों की तलाश की जा रही है। घटना के बारे में संयुक्त राष्ट्र संघ को भी जानकारी दे दी गई है।
यमन में नाव पलटने से 38 लोगों की मौत, 100 लापता, मछुआरों ने 78 को बचाया
RELATED ARTICLES