Tuesday, March 18, 2025
Homeअहमदाबादबनासकांठा सीट पर जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार गनीबेन ठाकोर...

बनासकांठा सीट पर जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार गनीबेन ठाकोर काे घोड़े पर बिठाकर भव्य स्वागत किया

बनासकांठा। कांग्रेस उम्मीदवार गनीबेन ठाकोर ने भाजपा को पटखनी देते हुए बनासकांठा लोकसभा सीट पर भव्य जीत हासिल की है। गनीबेन ने चुनाव जीतकर भाजपा की हैट्रिक पर ब्रेक लगा दिया। गनीबेन के चुनाव जीतने की चर्चा पूरे देश में हो रही है। गनीबेन ठाकोर अब अपने समर्थकाें के साथ जीत की खुशियां मना रही हैं। गनीबेन चुनाव जीतने के बाद पहली बार अपने गांव अबासणा में आई तो उनका भव्य स्वागत किया गया। गनीबेन ने गांव में बड़ों से अाशीर्वाद लिया। गनीबेन ने अपनी जन्मभूमि को नमन करने के बाद अपने पिता से अाशीर्वाद लिया। गांव वालों ने गनीबेन को घोड़े पर बिठाकर भव्य स्वागत किया।
सांसद गनीबेन ने चुनाव के दौरान हुए संघर्ष की चर्चा की। गनीबेन ने कहा कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की तरह बनासकांठा की जनता की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहूंगी। गनीबेन जब से बनासकांठा सीट पर चुनाव लड़ रही थी, तब से चर्चा में थी। गुजरात के सभी लोगों की नजर बनासकांठा सीट पर थी। गनीबेन ठाकोर मतगणना के अंत तक भाजपा उम्मीदवार रेखाबेन को कड़ी टक्कर देती रही और अंत में 30 हजार से अधिक वोटों से चुनाव जीत गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments