Tuesday, March 18, 2025
Homeप्रादेशिकमध्य प्रदेश के राजगढ़ में बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 13...

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 13 लोगों की मौत, कई घायल

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई है। इनमें चार बच्चे भी हैं, जबकि 15 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने बताया कि राजस्थान के मनोहर थाना के पास मोतीपुरा गांव के गब्बरलाल के बेटे मोतीलाल भिलाला की बारात ट्रैक्टर ट्रॉली में राजगढ़ के कुमालपुर गांव में हेमराज के यहां आ रही थी। इसी बीच ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। ट्रॉली के नीचे कई लोग दब गए। ट्रैक्टर ट्रॉली में 30 से 40 लोग सवार थे। ट्रॉली को उठाने के लिए जेसीबी बुलाई गई। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया(X) पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हम राजस्थान सरकार के संपर्क में हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी घटना पर दुख जाहिर किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments