Tuesday, March 18, 2025
Homeमनोरंजनउडिया कठपुतली कलाकार मगुनी चरण कुआंर का निधन, राष्ट्रपति ने जताया शोक

उडिया कठपुतली कलाकार मगुनी चरण कुआंर का निधन, राष्ट्रपति ने जताया शोक

नई दिल्ली। मशहूर कठपुतली कलाकार और पद्मश्री विजेता मगुनी चरण कुआंर का निधन हो गया। उनके निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक जताया है। वे 87 साल के थे। द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया(X) कर लिखा है- ओडिशा के क्योंझर के मशहूर कठपुतली कलाकार मगुनी चरण कुआंर के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उन्हें पारंपरिक कठपुतली नृत्य शैली को बढ़ावा देने के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वे अपने पीछे एक प्रेरणादायक विरासत छोड़ गए हैं। उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।

मगुनी चरण कुआंर का जन्म 12 फरवरी 1937 को ओडिशा में हुआ था। उन्होंने 15 साल की उम्र में इस कला का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था। मगुनी ने देश के कई शहरों में अपनी कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने मुंबई, गुवाहाटी, दिल्ली, कोलकाता, सिक्किम, मेघालय, कूच बिहार, भोपाल, बेंगलुरु और अगरतला में कठपुतली का मंचन किया था। 1984 में उन्हें उड़ीसा संगीत नाटक अकादमी मिला था और 2004 में तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम आजाद के हाथों संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments