Tuesday, March 18, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान के बलूचिस्तान में बस खाई में गिरी, 28 यात्रियों की मौत,...

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बस खाई में गिरी, 28 यात्रियों की मौत, इसमें महिलाएं और बच्चे भी हैं

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बुधवार काे सुबह एक बस खाई में गिर गई। हादसे में 28 यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी हैं। 22 यात्री घायल हो गए, उन्हें बासिमा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बस तुरवत से क्वेटा जा रही थी और हादसे का शिकार हो गई। हादसा बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा से करीबन 700 किलोमीटर दूर वाशुक शहर के पास हुआ। बस कैसे खाई में गिरी इसकी स्पष्ट जानकारी अभी तक सामने नहीं आ सकी है। कुछ लोगों का कहना है कि बस की स्पीड बहुत ज्यादा थी, इसलिए खाई में गिर गई। वहीं, मीडिया िरपेार्ट में कहा गया है कि बस का टायर फटने से यह हादसा हुआ। इससे पहले 18 मई को एक बस के खाई में गिरने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments