Tuesday, March 18, 2025
Homeप्रादेशिकबिहार में भीषण गर्मी का कहर: सरकारी स्कूल की 14 छात्राएं बेहोश,...

बिहार में भीषण गर्मी का कहर: सरकारी स्कूल की 14 छात्राएं बेहोश, अस्पताल में भर्ती कराई गईं

बेगूसराय। देशभर में गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार भीषण गर्मी की चपेट में हैं। गर्मी के चलते कई राज्यों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है, वहीं बिहार में अभी भी स्कूल खुले हैं। बुधवार को बिहार के सरकारी स्कूल में गर्मी से 14 छात्राएं बेहोश हो गई। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
यह पूरा मामला मटियानी थाना क्षेत्र के मटिहानी मध्य विद्यालय का है। यहां भीषण गर्मी में भी स्कूलों में पढ़ाई हो रही है। इसी बीच 14 छात्राएं गर्मी से बेहोश हो गई, उन्हें तुरंत मटिहानी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। बेगूसराय और आसपास के इलाकों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।
प्रधानाध्यापक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि 10 बजे छात्राएं अचानक अचेत होकर गिरने लगीं। उन्हें ओआरएस का घोल दिया गया, इसके बावजूद यह सिलसिला जारी रहा। इसके बाद सभी छात्राओं को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्कूल के सभी कमरों में पंखे लगे हैं, बिजली कटने पर जनरेटर की सुविधा है, इसके बावजूद गर्मी से छात्राएं बेहोश हो गई। इस घटना के बाद स्कूल मेंे बच्चों को छुट्‌टी दे दी गई। बेहोश छात्राओं के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। रेफरल अस्पताल के डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि छात्रों पर गर्मी का असर है। उन्हें ग्लूकोज और ओआरएस का घोल दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments