आइजोल। मिजोरम की राजधानी आइजोल में भारी बारिश से खदान ढह गई। गंभीर हादसे में 7 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। पुलिसकर्मी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। भारी बारिश से नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। नदी के किनारे रहने वालों को सुरक्षित स्थानाें पर पहुंचाया जा रहा है। आज सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण पत्थर की एक खदान गिर गई।
भारी बारिश और भूस्खलन के कारण स्कूलों और काॅलेजों को बंद कर दिया गया है। लोगों काे अपने घरों में रहने की सलाह दी गई है। प्रदेश के हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री ने आपात बैठक बुलाई है। हंथर में नेशनल हाईवे-6 पर भूस्खलन के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से अलग हो गया है।