राजकोट। गेम जोन अग्निकांड में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर राजू भार्गव और कलेक्टर ने सभी गेम जोन बंद करवाने का आदेश दिया है। आग लगने के बाद गेम जोन का 30 से 40 लोगों का स्टाफ लापता है।
पुलिस ने गेम जोन के मालिक युवराज सिंह सोलंकी और मैनेजर नितिन जैन को गिरफ्तार कर लिया है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारवालों को 4 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है।अग्निकांड की जांच करने के लिए सुभाष त्रिवेदी की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी की टीम में बंछानिधि पाणी, एचपी संघवी, जेएन खडिया, एमबी देसाई को शामिल किया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अग्निकांड पर दुख जताया है। राषट्रपति ने कहा कि अग्निकांड में छोटे-छोटे बच्चों और प्रियजनों को खोने वालेे के प्रति हमारी संवेदनाए हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया(X) पर लिखा है- राजकोट की घटना से बहुत दुख हुआ। हादसे में प्रियजनों को खोने वालों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है।’
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा है-राजकोट के एक गेमिंग जोन में लगी भयंकर आग में मासूम बच्चों समेत कई लोगों की एक साथ मौत की घटना बहुत ही पीड़ादायक है।सभी शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।
