Saturday, April 19, 2025
Homeराजकोटराजकोट में गेम जोन में आग लगने से 24 लोगों की मौत,...

राजकोट में गेम जोन में आग लगने से 24 लोगों की मौत, मृतकों में बच्चे भी हैं

राजकोट। शनिवार शाम को नाना मवा रोड पर टीआरपी गेम जोन में भीषण आग लगने से 24 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। दाे दर्जन से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। भीषण अग्निकांड में मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। फाइबर डोम से बने गेम जोन में आग लगते चारों ओर फैल गई। आग से गेम जोन जलकर खाक हाे गया है। भीषण अग्निकांड में शव इतने झुलस गए हैं कि उनकी पहचान कर पाना मुश्किल है। शवों की पहचान करने के लिए डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय लिया गया है।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अधिकांश शव पूरी तरह से जल गए हैं। इसमें से अधिकांश की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। डीएनए टेस्ट करवाकर शवों की पहचान की जाएगी।
टीआरपी गेम जोन में लगी आग इतनी विकराल थी कि पांच किलोमीटर दूर से ही दिखाई दे रही थी। राजकोट के म्युनिसिपल कमिश्नर ने कहा कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। टीआरपी गेम जोन के मालिक युवराज सिंह और मानविजय सिंह सोलंकी हैं। घटना के बाद युवराज सिंह फरार है। गेम जोन का संचालन प्रकाश जैन और राहुल राठौड को सौंपा गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments