नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान 25 मई को होगा। छठे चरण में छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान होगा। जिसमें उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 8, बिहार 8, झारखंड 4, ओडिशा 6, दिल्ली 7, हरियाणा 10 और जम्मू-कश्मीर की 1 सीट पर मतदान होगा। छठे चरण में केंद्रीय मत्री धर्मेन्द्र प्रधान, कृष्ण पाल सिंह गुर्जर और राव इंद्रजीत सिंह मैदान में हैं। तीन पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, मनोहर लाल खट्टर और जगदंबिका पाल भी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा मनोज तिवारी, मेनका गांधी, नवीन जिंदल, बांसुरी स्वराज, संबित पात्रा, राज बब्बर, दिनेश लाल यादव निरहुआ भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। छठे चरण में कुल 889 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। इसमें 797 पुरुष और 92 महिला उम्मीदवार हैं।